फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जेल में बंद सभासद अवनीश से मिले सपा सांसद, बोले- उन्हें फंसाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय शनिवार को जेल में बंद विंध्याचल के सपा नेता व सभासद अवनीश मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी समेत पार्टी के कई नेता भी जेल पहुंचे। सांसद ने अवनीश मिश्रा से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुलाकात के बाद सांसद ने अवनीश मिश्रा की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि जिस तरह का आरोप अवनीश मिश्रा पर लगाया जा रहा है, वह आज के दौर में संभव ही नहीं है।
सांसद ने जबरन रजिस्ट्री कराने के आरोप को साजिशन लगाया गया आरोप बताया। कहा कि मामले में लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता सामने आनी चाहिए। गिरफ्तारी के लिए सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रकरण को प्रस्तुत किया जा रहा है, वह राजनीतिक प्रतिशोध की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें