फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी समेत दो ने किया नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधान परिषद सदस्य के लिए शनिवार को सपा प्रत्याशी समेत दो लोगों ने नामांकन किया। सबसे पहले समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रामलली मिश्रा पत्नी विजय मिश्रा ने दोपहर लगभग एक बजे मिर्जापुर-सोनभद्र सीट से एमएलसी पद के लिए नामांकन करने पहुंची।
विज्ञापन


 सपा प्रत्याशी ने चार सेटों में जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह के समक्ष नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों का भारी हुजुम लगा रहा।

नामांकन के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही। इसके बाद मिर्जापुर-सोनभद्र सीट से एमएलसी पद के लिए निर्दल प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण सिंह ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन


इस  तरह एक सपा तथा दूसरे एक निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन किया। मिर्जापुर- सोनभद्र सीट से विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए शुक्रवार  से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बसपा के उम्मीदवार त्रिभुवन  नारायण सिंह ने नामांकन किया था।

सपा प्रत्याशी रामलली मिश्रा समाजवादी पार्टी के ज्ञानपुर के विधायक व पति विजय मिश्रा के साथ शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे सैंकड़ों वाहनों से समर्थकों के साथ लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा के जिला कार्यालय पहुंची।

दोपहर करीब एक बजे नामांकन का मुर्हूत निकलने पर वह कलेक्ट्रेट पहुंची और जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष चार सेटों में नामांकन किया। नामांकन के दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा।

 इस दौरान राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, विधायक भाईलाल कोल, जगतंबा पटेल, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, राबर्टसगंज विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष भदोही, लक्ष्मण उमर,  स्वामी शरण दूबे, नसीम कुरैशी, अवधराज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील रत्नाकर, जवाहर लाल मौर्या, डा.   ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें