फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अधिकमास के अंतिम दिन लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद, शिवालयों में जलाभिषेक के बाद गूंजे जयकारे

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। अधिकमास के अंतिम दिन सोमवार को मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी को चुनरी, सिंदूर, बिंदी, माला और भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। अधिकमास को अत्यंत पुण्यदायी मानते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विंध्याचल धाम स्थित विभिन्न शिवालयों में भी पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव, अखाड़ा घाट के गंगा नदी में विराजमान गंगेश्वर महादेव, बावली चौराहे पर स्थित बाबा बूढ़े नाथ महादेव मंदिर अन्य शिव मंदिरों में भक्तों ने गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक कर अधिकमास का पुण्य अर्जित किया। धार्मिक मान्यताओं में अधिकमास के समापन पर दर्शन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, इसी कारण दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन का लाभ उठाया।
विज्ञापन


गड़बड़ा शीतला धाम: 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हलिया। अधिक मास की अमावस्या पर सोमवार को गड़बड़ा शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के अलावा मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां शीतला के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और रोगमुक्ति की कामना की। नवदंपतियों ने भी मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि दिनभर में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए हलिया पुलिस तैनात रही और थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। मंदिर परिसर और आसपास की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।

कोटार शिव धाम: 80 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
हलिया। अधिक मास के अंतिम दिन सोमवार को अमावस्या तिथि पर कोटार शिव धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने अदवा नदी में स्नान कर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग व धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। माता पार्वती के दर्शन-पूजन किए। मंदिर के पुजारी सीताराम गिरि और जयराम गिरि ने बताया कि दिनभर में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पूरे दिन निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


अंतिम सोमवार पर बदेवरानाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिगना। अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के अंतिम सोमवार को बाबा बदेवरानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरगढ़, गोगांव, भिलगौर, चड़ैचा, नीबी गहरवार, नौगांव और चेहरा समेत विभिन्न गंगा घाटों से गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक दोपहर तक चलता रहा। मंदिर एवं मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिगना पुलिस तैनात रही। मंदिर के पुजारी महेंद्र गिरि और मेला व्यवस्थापक ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें