फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जनों ने किया सांसद का घेराव, मांगा त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कृषि कानून के खिलाफ रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुप्रिया पटेल का घेराव किया। उनसे त्यागपत्र की मांग की। कहा कि यदि सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन

सांसद को संबोधित पत्रक में कहा गया कि पूरे देश में किसान कानून को लेकर किसान आंदोलन के रूप में अहिंसात्मक ढंग से धरने पर बैठकर कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मौजूदा सरकार निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज एवं कड़कड़ाती ठंड में पानी की बौछार कर रही है। ठंड के कारण इस आंदोलन में कई किसानों की मृत्यु हो चुकी है। परंतु अन्नदाताओं को न्याय नहीं मिल रहा है। मौजूदा सरकार में जनता की अपेक्षाओं पर सरकार खरी नहीं उतर रही है। इसलिए सांसद के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की सरकार से भी त्यागपत्र की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
कृषि कानून वापस लेने में आखिर सरकार को ऐतराज क्यों
सीखड़। न्याय पंचायत धनैता गांव में रविवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान भाग-2 की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता श्याम लाल सिंह, संचालन कृष्णा दुबे व राजन ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा ज्योति किसानों की ओर से जारी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए सरकार ने जो कृषि कानून लाया है वह किसी भी दशा में किसानों के हित में नहीं है। ऐसे कानून को सरकार को वापस लेने में क्या एतराज है। उन्होने कहा कि सरकार अपनी मनमानी पर उतारु है। इस अवसर पर पीयूष सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, अनुराग सिंह, अभिषेक सिंह, रत्नेश सिंह, विजयकांत, विमलेश सिंह, सुधीर सिंह, रमेश यादव व प्रतीक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें