फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी न्यूनतम मजदूरी, प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में ठेका कर्मचारियों ने  प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ठेका कर्मचारियों ने  बीएसएनएल से न्यूनतम मजदूरी की मांग करते हुए ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा देने की मांग की और कहा कि विभाग ठेका कर्मचारियों का शोषण कर रहा है।

धरने का नेतृत्व करते हुए सुरेश चंद्र बिंद ने कहा कि बीएसएनएल ठेका कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है। 

कर्मचारियों को  न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। साथ ही ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा तक नहीं दी जा रही है।

संचालन करते हुए दिनेश तिवारी ने कहा कि बीएसएनएल विभाग में कार्यरत मजदूरों की हो रही छंटनी को रोका जाए। साथ ही निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी मणि त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किया जाए।

 प्रदर्शन के दौरान अजय कुमार सिंह, अभय कुमार पांडेय, शीतला प्रसाद, रामाश्रे यादव, जगदीश यादव, मनोज श्रीमाली, राम कुमार, जितेंद्र यादव, सुनील यादव, दयाराम मौर्या, सुभाष चंद्र भारती, सुरेश चंद्र, अशोक गुप्ता, अमरनाथ, लाल बहादुर, रामजीत यादव, शिव कुमार सिंह, विकास गौतम आदि ने भी धरने का संबोधित किया और ठेके कर्मचारियों के शोषण की बात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें