विंध्य दरबार में मंगलवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा।
मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शन-पूूजन करने के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अबाध रूप से चलता रहा।
घंटा-घड़ियाल, शंख और मां के जयकारे से पूरा धाम गूंज रहा था। गंगा स्नान करने के बाद विंध्यधाम पहुंचे भक्तजनों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया।
मंगलवार को फूलों से किया गया मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृृंगार दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। मंदिर पहुंच कर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में प्रणाम किया।