जिला मुख्यालय पर रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उच्च स्तरीय सुरक्षा देने की मांग की गई।