एक किशोरी शुक्रवार की दोपहर भटक कर मड़िहान तहसील पहुंच गयी। वह अपना नाम काजल पुत्री लक्ष्मी मोदनवाल निवासी डाला सोनभद्र बतायी। कलवारी निवासी एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पूछताछ करने में जुट गयी है।
बताया गया कि जंगल की तरफ से पैदल मड़िहान की तरफ किशोरी जा रही थी। वह बहुत घबरायी थी। चालक उसे ट्रक से लेकर आया और मड़िहान तहसील के आगे जंगल में छोड़ दिया। रात भर जंगल में भटकती रही। सोनभद्र मार्ग पर दोपहर में मड़िहान की तरफ जा रही थी। घबरायी हुई देखकर लोगों ने पूछताछ किया तो सोनभद्र डाला निवासी लक्ष्मी मोदनवाल की पुत्री काजल बताया। इस संबंध में डायल 112 नंबर पर फोन कर पीआरवी पुलिस को सूचना दी गयी। पीआरवी पुलिस किशोरी से पूछताछ करने जुटी है।