फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-डीसीएम की टक्कर में सहचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थानांतर्गत ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के देवहट स्थित रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की भोर में ट्रक में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में डीसीएम के सहचालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि डीसीएम का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। ड्रमंडगंज पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक और खलासी को किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी लालगंज भेज दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना में मृत डीसीएम का 26 वर्षीय सहचालक कान्हा नागजी पुत्र नागजी मारवाड़ पचोड़ा पाढ़ा थाना सांगवी जिला धुलिया महाराष्ट्र का निवासी था। गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय डीसीएम चालक सुदर्शन सुभाष पाटिल विखरन थाना सिरपुर जिला धुलिया महाराष्ट्र और 25 वर्षीय खलासी जय किशन पावरा डाडा खेड़ा थाना सांगवी जिला धुलिया महाराष्ट्र के निवासी हैं। चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने बताया कि भोर में ईंट लादकर एक ट्रक मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही एक खाली डीसीएम की ट्रक के पिछले हिस्से में जबरदस्त टक्कर हो गयी। पुलिस ने घायल चालक और खलासी को अस्पताल भेजने के बाद मृत सहचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें