फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा छानबे मंडल की उपाध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिगना। थाना क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह निवासी भाजपा नेता छानबे मंडल की उपाध्यक्ष विद्या सिंह के बेटे दीपक सिंह (22) की प्रयागराज के मांडा के गौरीशंकर मंदिर के पास शनिवार सुबह ऑटो की टक्कर से हुए हादसे में मौत हो गई।
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले भाजपा नेताओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जिगना के नेगुरा रिबई सिंह निवासी विद्या सिंह का पुत्र दीपक दो महीने पहले मध्यप्रदेश के चाकघाट में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर रहा था। पिता केशराज सिंह ने बताया कि दीपक शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद घर आ रहा था।
विज्ञापन

मांडा के गौरीशंकर के पास ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रयागराज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री स्वामी नाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी, मंगला प्रसाद पांडेय, इंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र पाठक, सुजीत मोदनवाल सहित अन्य लोग पहुंचकर शोक संवेदना ंव्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें