फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तिरंगे रंग में सजीं मां विंध्यवासिनी, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
तिरंगा रंग में सजा मां विंध्यवासिनी का भव्य स्वरुप।- -सोशल मीडिया।
विज्ञापन
विंध्याचल। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को विंध्याचल धाम में आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति का रंग भी नजर आया। मां विंध्यवासिनी का विशेष शृंगार तिरंगे के स्वरूप में किया गया। मां के भव्य और दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के चारों आरती काल में तिरंगा शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। भोर की बाल्यावस्था की मंगला आरती में विश्व मोहन मिश्र ने मां का शृंगार किया।
दोपहर की किशोरावस्था की राजश्री आरती में शेखर शरण उपाध्याय ने मां को तिरंगे स्वरूप में सजाया। संध्या आरती में पं. रघुवर दयाल उपाध्याय और शयन आरती में शिवजी महाराज ने मां का शृंगार किया। मां के वस्त्र और नैवेद्य भी तिरंगे रंग में सजाए गए। तीन रंगों के दीपदान से मां की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

बिहार से आए श्रद्धालु बोले- यह दर्शन कभी नहीं भूलेंगे : संध्या आरती के दौरान मां के तिरंगे स्वरूप के दर्शन कर भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए।
बिहार से आए श्रद्धालु प्रमोद कुमार ने कहा कि मां का तिरंगे स्वरूप में दर्शन उनके लिए अविस्मरणीय रहा। आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति का यह दृश्य मन को छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें