फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता ससुर का पता लगाने के लिए अहरौरा थाने गया था दामाद, लौटते समय ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
अहरौरा पट्टी खुर्द के पास  हादसे में मृत तिलक की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पट्टी खुर्द में पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह अहरौरा थाने से घर आते समय बाइक सवार तिलक (40) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी तिलक नई बाजार में एक सैलून की दुकान में काम करता था। तिलक के ससुर रामू रविवार की रात घर नहीं पहुंचे तो तिलक उनको खोजने के लिए सोमवार की सुबह अहरौरा थाने पहुंचा। ससुर वहां भी नहीं मिले तो वह घर आ रहा था। पट्टी खुर्द स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि चावल लादकर ट्रक मंडी की ओर जा रहा था। ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ओवर टेक करने के दौरान बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। इससे कुचलकर बाइक सवार तिलक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी ली तो मोबाइल मिला। मोबाइल के कॉल डिटेल्स से युवक की पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक के ससुर अहरौरा थाने में फॉलोवर के पद पर तैनात हैं। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि मृतक नई बाजार स्थित एक सैलून में काम करता था। फॉलोवर के पद पर तैनात ससुर के बारे में जानकारी लेने के लिए अहरौरा थाने आया था। घर जाते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें