फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से दामाद की मौत, ससुर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर में ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दामाद और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दामाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल ससुर को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज के कोरांव के संसारपुर निवासी बाइक सवार बदौवा निवासी कल्लू (32) और अपने ससुर मिर्जापुर के ड्रमंडगंज के नगवा निवासी रामसागर (60) के साथ बाइक से कोरांव से मिर्जापुर जा रहा था। राजापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने लहंगपुर पुलिस चौकी को दी।
चौकी प्रभारी विजय कुमार राय मय टीम मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से दोनों घायलों को लालगंज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया जबकि रामसागर की हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें