फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, बीमारी से निधन, बेटी और बेटे ने दिया कंधा

Thu, 28 Nov 2024 11:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर तैनात जवान का शव  गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव के साथ गांव पहुंचे सैनिकों ने तिरंगे में लिपटे शव को कंधा दिया। पार्थिव शरीर को जवान की बेटी और बेटे को कंधा देते देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान की शवयात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान कमलेश कुमार तीन महीने से कैंसर से पीड़ित थे। वे सोनभद्र जनपद के मुबारकपुर मधुपुर के मूल निवासी थे। गोपालपुर स्थित अपने ससुराल में परिवार संग रहते थे। तीन भाइयों में वे दूसरे नंबर पर थे। कमलेश सेना में वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


पत्नी मीरा देवी तिरंगे से लिपट कर रो-रोकर बेहाल रहीं। उनकी बड़ी बेटी दिव्या कुमारी स्नातक कर रही हैं वहीं दो बेटे 10 वर्षीय दीपांकर व 8 वर्षीय दिवाकर रो-रोकर बेहाल रहे। शव यात्रा में जवानों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। शवयात्रा में उप निरीक्षक फूलचंद यादव व राम अवध सिपाही समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन


चील्ह स्थित गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें