फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : मंत्री आशीष पटेल की तबियत हुई खराब, दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती

Thu, 28 Nov 2024 11:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।उनके समर्थक उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मंत्री आशीष पटेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किये गए। वे किडनी में स्टोन की समस्या से जूझ रहे थे पर मझवां में उपचुनाव की व्यस्तता के चलते सर्जरी को टालते जा रहे थे और कई दिनों से पीड़ा में थे। इसी की सर्जरी के लिये उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी धर्मपत्नी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उनकी देख रेख कर रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया कि- स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों के कारण राजधानी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हूं और सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ रहा है।उम्मीद और पूरा विश्वास है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद स्वस्थ हो कर पूर्व की भांति ही पूरे हौसले के साथ आपलोगों की सेवा में फिर उपस्थित रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें