फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उद्यमिता विकास के लिए कौशल विकास की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित दक्षिण परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संख्या की ओर से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीता सिंह व डॉ. त्रिभुवन नाथ के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम अटारी व बरकछा खुर्द में किया गया। शिविर के प्रथम दिवस, स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण युवाओं के साथ ग्रामीण उद्यमिता विकास की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिभुवन नाथ द्वारा ग्रामीण समस्याओं के समाधान में उद्यमिता विकास के योगदान की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीता सिंह ने उद्यमिता विकास के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने ग्रामीण युवाओं के साथ मिलकर उनकी प्रमुख समस्याओं व संभावित समाधानों पर पोस्टर प्रस्तुति द्वारा प्रभावपूर्ण प्रस्तुति दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें