फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 382737 किसानों के खाते में पहुंची पीएम सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त शुक्रवार को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी करते हुए 555868000 रुपये जारी की। खातों में दो-दो हजार रुपये का मेसेज मिलते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

जिले में 382737 किसानों के खातों में पीएम सम्मान निधि की 22 वीं किस्त पहुंची। पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन सहित विभिन्न ब्लाक मुख्यालय पर इसका लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। हलिया, स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वी किस्त का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हलिया दिनेश अग्रहरी रहे। पटेहरा, डीडीओ राजीव कुमार शर्मा की देखरेख में पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह बीटीएम ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें