फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना जमा होने पर छह बंदियों को किया गया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जुर्माने की राशि जमा न करने के कारण जिला कारागार में बंद चल रहे छह बंदियों को जुर्माने की राशि जमा होने पर रिहा किया गया। इस तरह प्रदेश के 48 कारागारों से 136 बंदियों को रिहा किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में जुर्माने की राशि जमा न करने वाले बंदियों को रिहा करने की कार्यवाही की गई। कारागार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति व कारागार राज्यमंत्री सुरेश कुमार राही व पुलिस महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार ने संदेश को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बंदियों को सुनवाया गया और बंदियों के रिहाई की कार्यवाही की गई। न्यायालय के आदेश पर समाजसेवी संस्था एमकेजी (मेकिंग नाक फार गुड) फाउंडेशन के द्वारा जुर्माने की राशि जमा कराई गई। प्रदेश के सभी बंदियो के लिए 875770 रुपये जमा कराए गए। वाराणसी परिक्षेत्र के चार कारागारों से 20 बंदियों के 58433 रुपये जमा कराया गया। मिर्जापुर के छह बंदियों के लिए 27548 रुपये जमा कराया गया। बंदियों के रिहाई के समस्त अभिलेक उप जेलर सुभाष चंद यादव द्वारा तैयार कर जेलर/प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परीक्षण के बाद जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों को रिहा किया गया। इसमें मुनाऊ उर्फ मुन्ना साहनी का जुर्माना 13381 रुपये, मुर्तजा ऊर्फ खच्चर जुर्माना 2100 रुपये, परवेज जुर्माना का 1067, मो. गुड्डू उर्फ शहजादे का जुर्माना का 8000, शनि यादव उर्फ नान्हू यादव का 1000, अर्जुन विश्वकर्मा का जुर्माना दो हजार जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें