फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सड़क हादसों में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद में दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग स्थित महुगढ़ समहुती मोड़ पर गड़बड़ा धाम दर्शन करने जा रहे दो लोगों की बाइक में बोलेरो ने धक्का मार दिया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हलिया कस्बा निवासी नागेंद्र कुमार अग्रहरि, पत्नी धर्मा देवी को बाइक पर बैठाकर और दूसरी बाइक पर राजू अपनी बहन जानकी कुमारी को बैठाकर दर्शन पूजन के लिए गड़बड़ा धाम जा रहा थे। घायलों में धर्मा देवी व नागेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरा बाइक चालक राजू बाल-बाल बच गया।
वहीं दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना के पास की है। ट्रक के धक्के से आटो चालक मनीष बिंद समेत सवार पूजा मौर्या, मानसी मौर्या निवासी लोहंदी रोड कोतवाली कटरा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें