फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से छह मजदूर घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार के पास गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटने से छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां से मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अदलहट थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में राजकुमार के यहां धान की कटाई का काम करने के लिए पोड़ी मध्यप्रदेश से 15 मजदूर आए थे। काम करने के बाद ट्रैक्टर से वापस पोड़ी, चितरंगी, मध्य प्रदेश जा रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर ददरा बाजार के पास ट्रैक्टर पलट गया। इसमें छह मजदूर सोमवती 60 वर्ष, लोनी 55 वर्ष, उर्मिला 18 वर्ष, फूलमती 20 वर्ष, देव मती 21 वर्ष, छोटू सिंह 18 वर्ष सभी निवासी पोड़ी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें