फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अहरौरा थाने के छह आरक्षी दूसरे जिलों में स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा थाने में तैनात छह आरक्षियों व मुख्य आरक्षी को एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया है। इस बीच पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर यहां से स्थानांतरित आरक्षियों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

एडीजी ने एक सप्ताह पहले अहरौरा थाने पर तैनात छह आरक्षियों को किसी मामले में संलिप्तता होने पर कार्रवाई करते हुए गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया था। इनमें से मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह को सोनभद्र, बृजेश सिंह सूर्यवंशी को भदोही, आरक्षी सूरज कुमार उपाध्याय को आजमगढ़, संजीव कुमार को सोनभद्र, हिमांशु सिंह को भदोही, नीतीश कुमार सिंह को जौनपुर स्थानांतरित किया गया। स्थानांतरण होने के बाद से ही तरह-तरह की चर्चा चल रही थी कि किसी मामले में संलिप्तता के कारण एडीजी ने गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। इस बीच रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सभी आरक्षियों को कार्यमुक्त कर दिया। सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल ने बताया कि एडीजी जोन ने एक सप्ताह पहले आरक्षियों का स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें