फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गोबर से वेदी बनाकर बहनों ने किया पूजन, भाइयों के माथे पर लगाया तिलक

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो-- कसरट्टी में भइया दूज पर पूजन- अर्चन करती महिलाएं।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। भैया दूज का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने गाय के गोबर से वेदी बनाकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नगर के कसरट्टी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोबर से वेदी बनाकर परंपरानुसार पूजन किया। इसमें शकुंतला देवी, सीता देवी, माधुरी, मीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। पक्कापोखरा, रमईपट्टी, बरियाघाट, वासलीगंज, सिविल लाइन, पक्केघाट, तिवारानी टोला और त्रिमुहानी सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों में भी पर्व की रौनक रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने समूह बनाकर पूजन-अर्चन किया। तिलक के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर स्नेह जताया।
पर्व पर सड़कों पर बढ़ी चहल-पहल, लगा जाम
भैया दूज पर बाजारों और सड़कों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। बहनों के भाइयों के घर पहुंचने और परिवारों के मिलने-जुलने का सिलसिला जारी रहा। वाहनों और लोगों की भीड़ बढ़ने से कई स्थानों पर जाम लगा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कछवां में महिलाओं ने किया गोवर्धन पूजन
कछवां।
भैया दूज पर विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजन किया। महिलाओं ने घरों और आसपास गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसे फूलों, अक्षत, रोली और दीपों से सजाया। इसके बाद विभिन्न पकवानों का भोग लगाया। महिलाओं और युवतियों ने पूजन की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें