मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर्व रोडवेज महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दे रहा है। वहीं, डाक विभाग ने परंपरा तोड़कर रविवार को भी बहनों की राखी पहुंचाने के लिए अवकाश नहीं रखा।
इस बार रक्षाबंधन पर्व रविवार को पड़ रहा है। डाकविभाग ने इस बार रविवार को भी राखी वाले पैकेट को वितरित कराने का फैसला किया है। सभी डाकियों से कहा गया है कि यदि राखी वाले पैकेट आते हैं तो े रविवार को वितरण के लिए तैयार रहें। विभाग के उच्चाधिकारियों का निर्देश है कि राखी वाले डाक किसी भी कीमत पर रोके न जाएं। यदि वह रविवार को भी आते हैं तो वितरित किए जाएं।
राखी के लिए डाक विभाग एक विशेष प्रकार का वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध करा रहा है। 10 रुपये की कीमत वाला यह लिफाफा बरसात भी नहीं भीगेगा। प्रधान डाकघर के काउंटर से यह लिफाफा कोई भी खरीद सकता है। डाक विभाग में इस समय ऐसे लिफाफे का पर्याप्त स्टाक है। इस बाबत डाक अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि राखी का यह पर्व विशिष्ट है। डाक विभाग भी बहनों की भावनाओं को समझते हुए उनकी राखी को रविवार को भी पहुंचाएगा।
-