फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेज बहाव के बीच सिद्धनाथ दरी बंद, फिर भी जंगल के रास्तों से पहुंच रहे पर्यटक

विज्ञापन
सिद्धनाथ दरी पर रोक के बावजूद पर्यटन केंद्र के अंदर टहलते सैलानी।-संवाद।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। लगातार कई दिनों की बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाबा सिद्धनाथ दरी में पहाड़ों और जंगलों से भारी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। तेज बहाव और संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने दरी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बावजूद आए दिन पर्यटक अलग-अलग रास्तों से दरी क्षेत्र तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग बंद होने से अधिकांश पर्यटकों को वापस लौटना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग जंगल के रास्तों से आसपास पहुंचकर पिकनिक और भोजन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग ने हादसे की आशंका को देखते हुए वॉचरों की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी है। कर्मचारी पर्यटकों को दरी क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भेज रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि पानी का बहाव सामान्य होने और अनुमति मिलने तक सिद्धनाथ दरी क्षेत्र में जाने से बचें। पर्यटकों की मनाही से आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाली दरी इन दिनों सुनसान हैं और वहां बंदर व अन्य जानवर नजर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें