फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन चिकित्साधिकारियों को शोकाज नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक हुई। इस दौरान स्वास्थ्य परियोजनों की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने राजगढ़ व जमालपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने को कहा। इसके साथ ही हलिया व राजगढ़ में लक्ष्य के सापेक्ष हिपेटाइटिस टीका न लगाए जाने पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शोकाज नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ओपीडी व आईपीडी उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग अपने तैनाती स्थल पर रात में निवास करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर निवास करते हुए नही पाया जाता है उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजो को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पंजीकरण में जमालपुर, चुनार, सीखड़ की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जिन आशाओं के द्वारा कार्य नही किया जा रहा है, उन आशाओं पर कार्रवाई करेें। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत भुगतान कराने को कहा। जन्म घुट्टी की समीक्षा में विकास खण्ड सीखड़ की प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी जताई। व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जन्म लेने वाले शिशुओं को शत प्रतिशत जन्म घुट्टी सुनिश्चित करें। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन परिसर में भी कैम्प लगाकर अधिकारियों,कर्मचारियों व आने वाले फरियादियों का परीक्षण कर दवाओं का वितरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सीएल वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें