चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राममूरत यादव और महामंत्री पद पर रामविलास सिंह विजयी हुए।
मत पत्रों की गणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर शिवशंकर सिंह (255) मत पाकर विजयी हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील मिश्रा को (134) मत प्राप्त हुआ। शिवशंकर सिंह 121 मतों से जीते। शीतला प्रसाद यादव तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राममूरत यादव (151) मत पाकर विजयी हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी जयंत दास को (136)मत प्राप्त हुआ।
राममूरत 15 मतों से जीते। दिनेश गुप्ता (110) मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर रामविलास सिंह (217)मत पाकर विजयी हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बिरेन्द्र प्रताप पटेल को (100) मत प्राप्त हुआ। वे 117 मतों से जीते। मनोज यादव (81) मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए चार दावेदार थे जिनमें अविनाश गुप्ता (238)मत, आलोक विश्वकर्मा (208)मत व बृजेश चौबे (170)मत पाकर विजयी हुए।
राकेश सिंह (133)मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। नाम वापसी की प्रकिया के बाद कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अजय कुमार यादव, मो.असलम, कोषाध्यक्ष पद पर रामअधीन सिंह के साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर विश्वनाथ सिंह,शिवलाल, मदन शर्मा, गजेन्द्र नारायण सिंह, शिवशंकर यादव, मो.अनवर अली व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनिल कुमार सिंह, शेषमणि यादव,राधेश्याम, आशीष कुमार जायसवाल,मो.मुनीर अहमद, गोबिंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव में कुल 415 मतदाताओं में टेंडर मतदान सहित 404 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। चुनाव एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ दिवेदी, श्याम मुरारी सिंह,कल्लू सिंह, अखिलेश सिंह, नंदकिशोर सिंह के देखरेख में हुआ।