फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राशन कार्डधारी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी। ब्लॉक सभागार में राशन कार्ड से जुड़ी महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के उद्देश्य से बैठक हुई। इसमें कोटेदारों, समूह सखियों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। राशन कार्डधारी महिलाओं की पहचान कर उन्हें समूहों में जोड़ा जाए ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। बैठक में कोटेदारों और समूह सखियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय बनाकर पात्र महिलाओं को चिह्नित करें और समयबद्ध तरीके से समूहों से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें। बैठक में ग्राम्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह पटेल ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और उनके माध्यम से महिलाओं के जीवन में आने वाले बदलावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत सचिव व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें