फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिटाई से घायल शिव मंदिर पुजारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मुंशीपुर गांव स्थित शिव मंदिर में बीते शनिवार को पौधों को जानवरों से चराकर नष्ट करने से मना करने पर पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल पुजारी की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

18 जनवरी को मंदिर में फूल व अन्य पेड़ पौधे नष्ट करने को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोग अपनी बकरी को शिव मंदिर की ओर छोड़ दिया था। बकरियां फूल और पीपल की डालियों को नष्ट कर दिया था। पुजारी ने बकरी चराने वालों को मना किया तो उन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पुजारी महेंद्र कुमार दुबे (35) गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उनको स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया । यहां भी उपचार के बाद उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह पुजारी मौत हो गई। महेंद्र कुमार दुबे के चचेरे भाई देवेंद्र कुमार दुबे ने लहंगपुर चौकी में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। मौत होने से नाराज परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। देवेंद्र कुमार दुबे ने आरोपियों पर धारा बढ़ाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मौत हो गई है। तो धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें