फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 173 केंद्रों पर होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। जिले में एक फरवरी से यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। इसके लिए जिले के सभी प्रायोगिक विषय वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रायोगिक परीक्षाएं जिले के 173 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के लिए नगर में प्रमुख रूप से राजकीय इंटर काॅलेज, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज, राजस्थान इंटर काॅलेज व अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी जगहों पर प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रयोगशालाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं को शिक्षकों की देखरेख में सुसज्जित किया जा रहा है। जहां पर किसी चीज की कमी है, उसको पूरा कराया जा रहा है। रसायन प्रयोगशाला में जो भी एसिड या लवण या अन्य वस्तुओं की कमी है। उसको क्रमवार रखा जा रहा है ताकि प्रयोग करते समय परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। एक फरवरी से जिले में प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। उनके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें