फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के तीमारदारों के लिये खुला आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिविल लाइंस स्थित सिटी क्लब परिसर में मंगलवार को नगर पालिका परिषद की ओर से एल- टू अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के तीमारदारों के लिए आश्रय स्थल खोला गया। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल की उपस्थिति में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने फीता काटकर आश्रय स्थल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिले के दूर-दराज इलाकों से कोरोना संक्रमित मरीज कोविड एल- टू अस्पताल में भर्ती हैं। जिनके तीमारदारों को रहने के साथ कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीमारदारों के लिये अस्थायी आश्रय स्थल बनाने का निर्णय किया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि इससे कोरोना संक्रमितों के तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। नपाध्यक्ष ने कहा कि तीमारदारों के लिये अभी 30 बेड चादर तकिया सहित, फर्राटा पंखे, पीने के लिये पानी, शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्था की गयी है। उनके लिये तीनों समय भोजन-पानी की व्यवस्था निजी संस्थाओं और उनके द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर केशरी, सभासद संजय चौरसिया, राजेश पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, मोहम्मद जावेद, जाहिद अख्तर, सुशील मुसद्दी, गुलजार, उमा जायसवाल, दुर्गा प्रसाद यादव, अलंकार जायसवाल, मोहम्मद आदिल, मकबूल भारती, दिनेश विश्वकर्मा, रविकर सिंह, अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, सुधीर वर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, मनोज सोनकर, मनोज सेठ, मधुसूदन सिंह, अश्वनी कुमार, करन मलिक एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें