अदलहाट। कोलना गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर मंगलवार को चिकित्सक सहित कर्मचारी नदारत मिले। इसकी शिकायत आप पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ने मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल के कार्यालय पर दूरभाष से दर्ज कराई।
आठ हजार आबादी वाले कोलना गांव में ग्रामीणों के इलाज के लिए छह दशक पूर्व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थापित है। जिस पर चिकित्सक के पद पर भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सदानंद यादव व वार्ड ब्वाय बलवंत सिंह को नियुक्त किया गया है। मंगलवार की सुबह दस बजे जब मरीज दवा लेने चिकित्सालय पहुंचे तो चिकित्सालय में ताला लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे आप पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ने इसकी सूचना मंडलायुक्त विंध्याचल मंडेल के कार्यालय पर दूरभाष से फोन कर चिकित्सकों की लापरवाहीं की शिकायत दर्ज कराई है।