फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैर धोते समय नहर में फिसला, डूबने से सात साल के बच्चे की जान गई

विज्ञापन
संतनगर के सोनबरसा गांव में नहर में डूबकर मृत रवि। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
कलवारी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी रवि (7) रविवार सुबह शौच के लिए गया था। शौच के बाद नहर में पैर धोते समय फिसलकर गिर गया। डूबने से उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि राजगढ़ के ग्राम सभा रैकरी निवासी गणेश का बेटा रवि दो साथियों के साथ रविवार की सुबह शौच करने गया था। शौच के बाद नहर में हाथ-पैर धोते समय पैर फिसल गया। वह नहर के गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसके दोनों साथी उसे बचा न सके। दोनों ने जाकर घर पर सूचना दी। रोते- बिलखते दौड़ते नहर पर आए परिजनों ने देखा रवि पानी में डूबा हुआ था।
परिजन रवि को बाहर निकालकर एंबुलेंस से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां देखकर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। रवि दो भाईयों में छोटा भाई था। पिता मजदूरी करके परिवार चलाते थे। घर में मृतक की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद

संतनगर के सोनबरसा गांव में नहर में डूबकर मृत रवि। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें