फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के बाहर खेल रहा था सात साल का मासूम, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 16 Oct 2024 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में हादसे में एक सात साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव के पास बुधवार की सुबह गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव निवासी राजवीर (07) पुत्र जितेंद्र वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव की ओर जा रहा गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजन उसे उपचार के लिए पीएचसी ले गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें