फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां विधानसभा उपचुनाव: आदर्श आचार संहिता लागू, 25 अक्तूबर तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया

Wed, 16 Oct 2024 08:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी, फिर नामवापसी होगी।
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी मंगलवार से तेज हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी। 18 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी, फिर नामवापसी होगी। 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक डॉ. विनोद बिंद के भदोही से सांसद चुने जाने के बाद मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने बैठक की और चुनाव की रणनीति बनाई। 

भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब तक 22 से ज्यादा केंद्रीय व राज्यमंत्री मझवां विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री भी आ चुके हैं। दूसरी तरफ सपा ने डॉ. ज्योति बिंद पर दांव लगाया है। बसपा ने दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें