फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छह सड़क हादसों में महिला समेत सात लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
पड़री हादसे में मौत की खबर पर रोते बिलखते परिजन एवं जुटे ग्रामीण, स्रोत संवाद - फोटो : स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के पड़री, चील्ह, हलिया, संतनगर, कछवां थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसों में महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के चट्टर नदी पुल के पास बुधवार की देर रात सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार रमाशंकर मौर्य (41) की मौत हो गई। चील्ह थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पास बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार दिलीप (28) की मौत हो गई।
मां व बहन घायल हो गईं। हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लालचंद (35) की मौत हो गई। कछवां के निगतपुर निवासी रन्नो देवी (37) की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला के गिधनहा माइनर के पास हादसे में लल्लू गुप्ता (65) की मौत हो गई।
पिपरा बाजार में बोलेरो ने बाइक चालक को मारी टक्कर :
हलिया के धमौली गांव निवासी लालचंद (35) बाइक से पिपरा बाजार गए थे। बुधवार की देर रात साढ़े आठ बजे पिपरा बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। ग्रामीण पीएचसी हलिया ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉ. अवधेश कुमार ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से पत्नी गीता देवी बेसुध हैं। मृतक को चार पुत्री और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
पत्नी गीता देवी की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें