नगर के बसही बाजार में बर्तन की दुकान पर पितल के बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं, स्रोत संवाद
- फोटो : 1
मिर्जापुर। डाला छठ महापर्व पर जिले मेंं तैयार पीतल के सूप और बर्तनों की मांग पूर्वांचल सहित असम और उड़ीसा तक बढ़ी है। जीएसटी की दरों में सात प्रतिशत तक हुई कमी से पीतल के बर्तनों की बिक्री 30 प्रतिशत तक बढ़ी है।
बसनई बाजार, धुंधीकटरा मेंं बर्तनों से सजी दुकानें ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहीं हैं। 25 अक्तूबर से शुुरू हो रहे डाला छठ महापर्व पर व्रती महिलाएं नए बर्तनों में प्रसाद बनाती हैं। पीतल की थाल, परात, लोटा, कटोरा, ग्लास की खरीदारी शुरू हो गई है। पहले पीतल के बर्तन पर 12 प्रतिशत तक जीएसटी लिया जाता था। अब इसमें सात प्रतिशत की कटौती होने से कानपुर, लखनऊ, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और असम तक इसकी बिक्री बढ़ने से पीतल उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे पर खुशी है।