उ.प्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकराी व कर्मचारी एसोसिएशन का सात दिवसीय कार्य बहिष्कार गुरुवार को समाप्त हो गया।
दस सूत्री मांगो में से पांच सूत्री मांग जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के माध्यम से कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स उ.प्र. को प्रेेषित किया गया। शेष पांच मांगे जिला स्तर की है, वह जिला कमांडेंट द्वारा एक हफ्ते में हल करने का आश्वासन दिया गया है।
पदाधिकारियाें एवं होमगार्ड्स जवानाें ने कहा कि यदि दो हफ्ते में समाधान नहीं हुआ तो पुन: कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा गया कि तीन अप्रैल से होमगार्ड्स जवान व पदाधिकारी अपने कार्यों पर वापस जाएं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ विश्वकर्मा, संजय दूबे, प्रमोद कुमार, मंगला आदि उपस्थित रहे।