फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकली महावीर जी की भव्य शोभायात्रा

Fri, 03 Apr 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती के उपलक्ष्य में बाजीराव कटरा स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा के उपरांत डंकीनगंज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भगवान महावीर स्वामी जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

महावीर स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा नगर के बाजीराव कटरा स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से गुरुवार की सुबह निकला, जो इमरती रोड, भैसहिया टोला, गणेशगंज, लालडिग्गी, बूढ़ेनाथ, त्रिमोहानी, धुंधीकटरा, चौबे टोला होते हुए डंकीनगंज पहुंचा, जहां भगवान महावीर स्वामी जी का अभिषेक व पूजन किया गया।

आयोजन गोष्ठी के दौरान महावीर स्वामी जी के जीवन मूल्याें पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रबंधक संजीव जैन ने कहा कि भगवान महावीर जी ने बचपन से ही अपने आचरण में अहिंसा को अपनाया।

जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म, इन दो मुख्य उपदेश के आधार पर उन्हाेंने आत्म कल्याण की राह बताई।

 विमल जैन ने कहा कि स्वामी जी ने जोर दिया था कि हमारे मन में दूसरों के प्रति क्षमाभाव, वात्सल्य व करुणा का भाव धारण करना होगा, तभी हमे आत्मिक शांति मिल सकती है।
विज्ञापन


आदर्श जैन बाल मंदिर के प्रबंधक अश्वनी जैन ने कहा कि जो वर्तमान में संतोषी है, वह हमेशा चिंता मुक्त रहता है।

 इस दौरान दीपचंद्र जैन, ऋषभ जैन, पूनम चंद्र जैन, भीखम चंद्र सेठिया, अनूप चंद्र पुगलिया, चंद्रहास जैन, अरुण जैन, डा. अभय जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, विक्रम जैन, राकेश जैन, शरद जैन, चंद्रकांता जैन, सरिता जैन, सारिका जैन, संगीता जैन, सीमा जैन, प्रविता जैन, डा. मीना जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें