फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 13 बाइक के साथ सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री पुलिस ने मंगलवार की रात मोहनपुर तिराहे के पास से चोरी के बाइक के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने छह और बाइक बरामद की। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जिले में बीते दिनों बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एएसपी नगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन में लगी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली के मोहनपुर पहाड़ी से तोसवां जाने वाले सड़क के पश्चिम की तरफ अर्द्धनिर्मित भवन के पीछे चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई है। बाइक चोर उसे वाराणसी ले जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष पड़री माधव सिंह ने फोर्स के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर जा रहे थे। इस बीच मोहनपुर पहाड़ी तिराहा के पास एक साथ बाइक सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने सात लोगों को बाइक के साथ रोक लिया। गाड़ी के कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कड़ाई की तो पकड़े गए लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि मिर्जापुर, वाराणसी, कौशांबी, प्रयागराज आदि जिलों से बाइक चोरी कर नाम बदलकर उसे बेचते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके बताए स्थान से चोरी की छह और बाइक बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में निरंजन यादव व उसका भाई बबलू यादव निवासी अघवार पड़री भी शामिल हैं। इन दिनों दोनों अकसौली गांव में रहते हैं। इनके अलावा पड़री के चौहान पट्टी गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ सौरभ सिंह, चिरंजीव यादव, चंद्रिका यादव, आशुतोष कुमार शर्मा, विनय कुमार यादव भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें