हलिया कस्बा निवासी एलएलबी के छात्र की प्रयागराज के अल्लापुर में कमरे के छत पर मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन वहां पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद बुधवार की सुबह घर पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम दत्त त्रिपाठी (27) पुत्र दयादत्त त्रिपाठी प्रयागराज स्थित एक कॉलेज में विधि द्वितीय सेमेस्टर के छात्र था। प्रयागराज जनपद के अल्लापुर नेता चौराहा पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार की रात में किसी निमंत्रण से वापस आने के बाद कमरे के छत पर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक छत से वापस कमरे में नही आने पर साथियों ने छत पर जाकर देखा तो मृत पड़ा था। आनन-फानन में साथी स्वरूप रानी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथियों ने घटना की जानकारी छात्र के परिवार को दी। रात में ही परिवार के लोग स्वरूप रानी अस्पताल में पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।