फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर वरिष्ठ लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे के पास शनिवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त प्रयागराज जिले के कोहना नकास सेवई मंडी निवासी अबुल वफा (59) के रूप में हुई। वे पैक्सफेड में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। पुलिस ने विभाग के लोगों और परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोहना नकास सेवई मंडी निवासी अबुल वफा (59) कटरा कोतवाली क्षेत्र के गांधी घाट स्थित पैक्सफेड में वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत थे। वे बथुआ के पास किराए के मकान में रहते थे। शनिवार को सुबह वे पैदल ही कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में बथुआ तिराहे के पास अबुल ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर कार्यालय के लोगों और परिजनों को सूचना दी। इस बीच ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें