फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन केंद्रों पर होंगी शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शास्त्री व आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं दो जनवरी से शुरू हो रही हैं। जिले के तीन केंद्रों पर इन परीक्षाओं में 158 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में श्री सनातन भैरव ब्रह्मशंकर संस्कृत महाविद्यालय, ड्रमंडगंज के श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय व चुनार के श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। पहले केंद्र में 57 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने बताया कि शास्त्री द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर तथा आचार्य की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। ड्रमंडगंज के श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में 41 तथा चुनार के श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में 60 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें