फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चौखड़ा गांव में बुधवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की राजगढ़ सीएचसी पहुंचने पर मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चौखड़ा गांव निवासी गुलाब पंचायत मित्र हैं। गुलाब ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कक्षा 12 में पढ़ती थी। मंगलवार को शाम को भोजन करने के बाद घर में सोई हुई थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द व उल्टी-दस्त होने लगी। उसको एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत में सुधार होने पर पुत्री को लेकर घर आ गए। बुधवार को सुबह काफी देर तक जब पुत्री अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां उसे जगाने के लिए कमरे में गई। जहां ज्योति अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसे देख मां शोर मचाने लगी। शोर सुनकर घर के अन्य लोग भी कमरे में पहुंच गए। उसे सीएचसी राजगढ़ ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. महेंद्र चौधरी ने युवती के मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने बात कही। इसकी थाने पर लिखित सूचना दी। पुलिस शव परिजनों को सौंप कर लौट गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि संदिग्ध हाल में एक युवती की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे। परिजनों की सहमति से पंचनामा कर शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें