विजेता टीम के साथ डायरेक्टर रमेश दर्शन व कोच आकांक्षा तिवारी।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को भिस्कुरी स्टेडियम में पुरुष हॉकी का मंडलीय चयन-ट्रायल का आयोजन किया गया।
क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चयन-ट्रायल में रमेश, रामानंद राय, आशीष बिंद, शनि पाल, अर्पित यादव, विनय चौरसिया, किशन पाल, अंकुश यादव, मयंक यादव, आकाश गौतम, आर्यन राय, संकित पाल, शिवाकांत, इशव, इशान, तुषार सिंह का चयन किया गया।
सुरक्षित खिलाड़ी में सत्यम पाल, आकाश यादव, अभिनव मिश्रा, आयुष यादव हैं। चयनित खिलाड़ी 19 से 24 दिसंबर को रामपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।