फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवादः महिला की मौत मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव में सोमवार की सुबह जमीन कब्जे का विरोध करने पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला की मौत मामले में पुलिस ने नामजद दूसरे आरोपी को शुक्रवार की सुबह मेड़िया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की मांग के अनुसार ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने गांव में 10 बिस्वा जमीन का प्रस्ताव बनाकर एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

ईश्वरपट्टी गांव निवासी छोटेलाल भारती ने 28 वर्ष पहले मिश्रपुरा निवासी अछैवर सिंह से कछवां-चुनार मार्ग पर एक बिस्वा जमीन का बैनाम कराया था। सोमवार को जमीन पर जय कृष्ण पक्ष के लोग पहुंच कर नींव की खोदाई करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छोटेलाल की पत्नी 45 वर्षीय मीना देवी झुलसने लगी। वहीं बचाव के लिए पहंचा उसका पुत्र भी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने विपक्षियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी जय कृष्ण को मेड़िया चौराहे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें