फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा के धक्के से स्कूटी सवार अनुदेशिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित हाजीपुर चौमुहानी के पास मंगलवार को विद्यालय से पढ़ाकर घर लौट रही अनुदेशिका सुनीता पाल (40) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव निवासी सुनीता पाल (40) पत्नी राजेश कुमार पाल जमालपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पसही में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत थीं। वह विद्यालय से बच्चों को पढ़ाकर अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। हाजीपुर गांव के पास अपराह्न करीब ढाई बजे पहुंची थीं कि हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता के भाई अनिल कुमार पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह भी थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें