फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेलर से कुचलकर स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ (मिर्जापुर)। कुबा खुर्द ग्रामसभा के तरंगा पहाड़ी पर पानी टंकी के पास मोड़ पर ट्रेलर से कुचलकर पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को इलाज के लिए चचेरी मोड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ के पतेरवां गांव निवासी जवाहिर (40) अपनी पुत्र जया (12) के साथ स्कूटी से अपने ससुराल राजगढ़ जा रहे थे। रास्ते में चुनार थाना क्षेत्र के कुबा खुर्द ग्रामसभा के तरंगा पहाड़ी पर पानी के टंकी के पास मोड़ पर पहुंचे थे, उसी बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस हादसे में पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। ट्रेलर उनको कुचलते हुए आगे निकल गया।
हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। तब तक ट्रेलर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल जया की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता जवाहिर को इलाज के लिए चेचरी मोड़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि जवाहिर अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से अपने ससुराल राजगढ़ जा रहे थे। ट्रेलर के टक्कर से पुत्री की मौके पर मौत हो गई। पिता को सीएचसी ले जाने पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजकर हादसे के बाद फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें