फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पड़री। कपसौर गांव के पास बुधवार सुबह कार की टक्कर से स्कूटी सवार माता-पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी पड़री लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख तीनों को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


धर्मदेवा गांव निवासी किशोर कुमार (43) पत्नी अनीता देवी (40) और पुत्र रौनक (6) के साथ स्कूटी से वाराणसी से अपने घर धर्मदेवा आ रहे थे। जैसे ही वे कपसौर गांव के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पड़री पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनीता की हालत काफी गंभीर है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें