फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को हो सकती है समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। 15 फरवरी 2024 से दोनों परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तथा 10वीं की 16 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं जल्दी-जल्दी हैं। इससे परीक्षार्थियों को समस्या हो सकती है, जबकि कला वर्ग की परीक्षाएं देर में हैं। विज्ञान वर्ग की परीक्षा की समय सारिणी जेईई व नीट आदि की परीक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जिले में सीबीएसई के 10 केंद्रों पर लगभग 11000 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार 12वीं की परीक्षा में 5500 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि 10वीं की परीक्षा में 6034 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर शुरू होंगी और समय सारणी के अनुसार उनका संचालन होगा। छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय सारणी बनाई गई है। ताकि उनकी तैयारी में कोई व्यवधान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें