फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: लगातार बारिश के कारण मिर्जापुर में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

Tue, 03 Oct 2023 10:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

लगातार हो रही बारिश व मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए यूपी के मिर्जापुर जिले में आज सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस बाबत मिर्जापुर डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में आज स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश व मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए यूपी के मिर्जापुर जिले में आज सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस बाबत मिर्जापुर डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है।  कक्षा 1 से 12 तक के सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे।  

विज्ञापन


दो दिनों से हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया गया है। बुधवार को  मौसम के हालात देखने के बाद ही स्कूल खोलने संबंधित निर्णय लिया जाएगा। बीते 24 घंटे से जारी बरसात के कारण शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति है। सड़कों पर फिसलन है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी सूचना है।  

विंध्याचल में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी बिजली

विद्युत निगम ने शारदीय नवरात्र मेला की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नवरात्र नजदीक आते देख धाम फीडर, विंध्याचल फीडर, अष्टभुजा फीडर एवं काली खोह फीडर से संबंधित ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। ताकि नवरात्र में लगने वाले मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखा जा सके। रास्ते में विद्युत तारों को छू रहे पेड़ की डालियों की छंटाई के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। समस्त फील्डरों के उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि कटौती के दौरान पानी की व्यवस्था कर लें । अष्टभुजा फीडर से तीन व चार अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेंगी। काली खोह फीडर से बिजली आपूर्ति तीन से लेकर पांच अक्टूबर तक इसी समय बंद रहेगी। विंध्याचल फीडर से बिजली आपूर्ति तीन से लेकर पांच अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें